HINDI
चीन में बरसे पोम्पिओ, कहा - जिन हाथों ने खिलाया, उन्हीं को काट लिया
कहा- चीन के साथ सोवियत जैसा सलूक हो, भरोसा न करके सत्यापन का रवैया अपनाएं
अमेरिका के वदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा है कि अमेरिका और उसके साथी देशो को और ज्यादा द्रढ़ और रचनात्मक तरीको से चीन की कम्युनिस्ट पार्टी पर उसके तरीके बदलने के लिए दबाव बनाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे देशों ने चीन की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था को खड़ा किया और बीजिंग ने उन्ही अंतरराष्ट्रीय हाथो को काटा जो उसे खिला रहे थे।
पोम्पिओ पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के जन्मस्थान योर्बा लिंडा पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि 'राष्ट्रपति निक्सन ने एक बार कहा था कि उन्हें लगता है कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के लिए दुनिया को खोलकर उन्होंने फेंकनस्टीन ( राक्षस ) बना दिया है और आज ववही हो रहा है।'
निक्सन ने 1979 में चीन और अमेरिका के बीच कूटनीतिक रिश्तों की नींव रखी थी। वह 1972 में बीजिंग गए थे। पोम्पिओ ने यह भी कहा कि चीन की सेना मजबूत होती जा रही है और परेशानी खड़ी कर रही है। चीन पर भरोसा न करके वेरिफिकेशन का रवैया अपनाना चाहिए।जैसी नीति रोनाल्ड रीगन ने 1980 में सोवियत के लिए अपनाई थी। उन्होंने कहा कि हमारी नीतियों और दूसरे आजाद देशों ने चीन की अर्थव्यवस्था को खड़ा किया पर उसने दगाबाजी की।
पोम्पिओ बोले- यह वक्त की सबसे बड़ी चुनौती और मिशन
![]() |
योर्बा लिंडा पहुंचे पहुंचे माइक पोम्पिओ। |
pjob380@gmail.com
निक्सन लाइब्रेरी में भाषण के दौरान पोम्पिओ ने कहा कि चीन के खिलाफ हम अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर निपटने के रास्ते तलाश रहे हैं। यह हमारे वक्त की सबसे बड़ी चुनौती और मिशन है। चीन हमारे लोगों की खुशहाली और आजादी के लिए खतरा बन रहा है। 1970 के आसपास ही हमारे नेताओ को पता लग गया था कि कम्युनिस्ट शासन किस और जा रहा है।
चीन में मानवाधिकारों की कोई जगह नहीं है। वो कारोबार बढ़ाने और मुनाफा कमाने के लिए हर हथकंडा अपना रहा है। अब उसकी साजिश अमेरिक समाज में सेंध लगाने की है। लेकिन, शायद उसे हमारी ताकत का अंदाजा नहीं है। चीन ने अपनी सैन्य ताकत बढ़ाई है और इसे आगे इसे आगे बढ़ाने में जुटा है।
आरोप:
पोम्पिओ ने यह भी कहा कि चीन का ह्यूस्टन स्थिति वाणिज्य दूतावास जासूसी का गढ़ बन गया था। अमेरिका ने चीन के इस वाणिज्य दूतावास को बंद करने का आदेश दिया था। पोम्पिओ ने कहा कि चीन ने हमारी बौद्धिक संपदा चुराई और ट्रेड सीक्रेट चुराए जिसकी वजह से लाखों अमेरिका नागरिकों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी। इसलिए हमे सख्त होना ही पड़ा।
धमकी:
दक्षिण चीन सागर में भी अमेरिका और चीन के बीच जारी विवाद बढ़ रहा है। ताइवान के आसपास उड़ान भर रहे एक अमेरिकी प्लेन को चीन ने धमकी देकर दूर खदेड़ दिया। जिसके बाद गुस्साए अमेरिका ने इस इलाके में अपने स्ट्रैटजिक बॉम्बर एयरक्राफ्ट की गश्त बढ़ा दी। इस विमान के साथ अमेरिका का पूरा जंगी जहाजों का काफिला उड़ा रहा था।
बदला:
ह्यूस्टन में कांसुलेट बंद होने से भड़के चीन ने चेंगदू में स्थिति अमेरिका कांसुलेट बंद करने का आदेश दिया है। यह कांसुलेट चीन में कई प्रांतों का कामकाज देखता है। इसी केंद्र के पास तिब्बत स्वायत्तशासी इलाके की भी जिम्मेदारी है। माना जा रहा है कि तिब्बत को लेकर अमेरिका कदम को देखते हुए चीन ने यह कदम उठाया है। अमेरिका विदेश मंत्री बोले- चीन को बदलाव के मजबूर करे दुनिया
pjob380@gmail.com
ENGLISH
Pompeo rained in China, said - the hands that fed, they only cut them
Said to be like Soviet with China, do not trust and adopt the attitude of verification
US Foreign Minister Mike Pompeo has said that America and its fellow countries should pressurize the Communist Party of China to change its ways in a more rigorous and constructive manner. During this time, he also said that other countries created China's decaying economy and Beijing cut off the international hands that were feeding it.
Pompeo arrived at Yorba Linda, the birthplace of former President Richard Nixon. He told that 'President Nixon once said that he felt that by opening up the world to the Communist Party of China, he had made Funkenstein (demon) and it is happening today.'
Nixon laid the foundation for diplomatic relations between China and the US in 1979. He went to Beijing in 1972. Pompeo also said that China's military is growing stronger and causing trouble. Instead of relying on China, one should adopt an attitude of verification. A policy similar to that adopted by Ronald Reagan for the Soviet in 1980. He said that our policies and other independent countries made China's economy stand up, but he betrayed it.
Pompeo said - this is the biggest challenge and mission of the time
During the speech at the Nixon Library, Pompeo said that we are looking for ways to deal with our allied countries against China. This is the biggest challenge and mission of our time. China is becoming a threat to the well-being and independence of our people. It was only around 1970 that our leaders came to know who else was going to the communist regime.
There is no place for human rights in China. He is adopting every gimmick to increase business and earn profits. Now his plot is to make a dent in American society. But, perhaps he is not aware of our strength. China has increased its military strength and is mobilizing it further.
Accusation: China Consulate had become a stronghold of espionage
Pompeo also said that China's Houston Consulate had become a stronghold of espionage. The US ordered the closure of this consulate in China. Pompeo said that China stole our intellectual property and trade secret, causing millions of US citizens to lose their jobs. So we had to be tough.
Threat: America sends bomber to South China Sea
The ongoing dispute between the US and China is also increasing in the South China Sea. An American plane flying around Taiwan was threatened by China and driven away. After this, the angry US increased the patrol of its strategic bomber aircraft in this area. With this aircraft, the entire convoy of American warships was flying.
Revenge:China closes US Consulate
Fueled by the closure of the Consulate in Houston, China has ordered the closure of the US Consulate in Chengdu. This consulate oversees the functioning of several provinces in China. The same center also has responsibility for the Tibet Autonomous Region. It is believed that China has taken this step in view of the US step towards Tibet. US foreign minister said - force China to change the world

0 Comments: