HINDI
कोरोना जैतसर मंडी
जिले में पहली बार संक्रमितों के संपर्क में आए व्यक्तियों की निगरानी पुलिस करेगी, धारा 144 लगाई, बाजार भी बंद
जैतसर
वहीं, क्वारेंटाइन लोगों के पड़ोसियों से भी शपथ लिए जाएगें कि वे इनके बाहर निकलने पर विभाग को सूचित करेंगे। कस्बे के पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज के संम्पर्क व्यक्तियों की संख्या 125 से ज्यादा होने की स्थिति में हालात भयावह होने की आशंका है।
इसी भविष्य की आशंकाओं से निपटने के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों ने संयुक्त तौर पर कस्बे का दौरा कर हालातों का जायजा लिया।
अधिकारियों में चर्चा कि अगर भविष्य में इमरजेंसी के हालात बनते हैं तो उनसे कैसे निबटा जाए। प्रशासन ने शुक्रवार को जैतसर कस्बे की आबादी से एक किलोमीटर दूर पदमपुर रोड पर खुली दुकाने बंद करवा दीं।
संपर्क हिस्ट्री में 125 से ज्यादा नाम, इसी वजह से वहां और रोगी मिलने की आशंका
अधिकारीयों के अनुसार व्यपारी के संम्पर्क में आए 12 लोगों को कोरोना वायरस का संक्रमण हो गया। व्यापारी व इसके संक्रमित संम्पर्क व्यक्तियों की कांटेक्ट हिस्ट्री में 125 से ज्यादा लोगों के नाम शामिल हो गए हैं।
व्यापारी का संक्रमित बेटा ट्यूशन पर अपने जिस सहपाठी से मिला उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। व्यापारी के बेटे का कई लोगों से मिलना हुआ। इसके मुनीम का भी मघेवाली ढाणी में इसी दौरान वॉलीबॉल खेलने के दौरान 20 से ज्यादा लोगों के संम्पर्क में रहा।
मुनीम भी पॉजिटिव है। व्यापारी का बैंको व अन्य जगह आना-जाना रहा। इससे कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। व्यापारी के 98 संपर्क व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं।
एक साथ मरीज बढ़ने ने की स्थिति में निबटने के लिए जैतसर और श्रीबिजयनगर में कोविड केयर सेंटर बनाने की तैयारीयां कर ली हैं।
कलेक्टर महावीर प्रसाद वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ इसके लिए चर्चा की। इसके लिए जैतसर की गौरसरिया धर्मशाला और श्रीविजयनगर के निरंकारी भवन में सीसीसी बनाने की तैयारियां चल रही हैं।
ताकि मरीजों की संख्या एकाएक बढ़ने पर बगैर लक्षणों के मरीजों को सीसीसी में भर्ती कर इलाज किया जा सके। पूर्व में संक्रमित क्वारेंटाइन नहीं रहे। इस वजह से कोरोना का संक्रमण बढ़ा।
अब संक्रमितों के संपर्क व्यक्ति और पारिवारिक सदस्य होम क्वारेंटाइन का उल्लंघन न करे, इसके लिए उनके घरों के आगे पुलिस का पहरा लगाया जायगा।
अधिकारीयों के दौरे के दौरान सामने आया कि कुछ लोग कोरोना को लेकर गंभीर नहीं हैं। होम क्वारेंटाइन होने के बावजूद बाहर घूमते हैं। इस पर कलेक्टर महावीर प्रसाद वर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि होम क्वारेंटाइन वालो के पड़ोसियों से भी शपथ पत्र लें की इनके बाहर निकलते ही विभाग को सूचना देंगे।
एसपी राजन दुष्यंत ने पुलिस अधिकारियो को निर्देश दिए कि वे सख्ती करें एवं मास्क न लगाने वालों, सोशल डिस्टेंसिंग व होम क्वारेंटाइन की पालना नहीं करने वालों पर कार्रवाही करें।
कलेक्टर के साथ एसपी राजन दुष्यंत, सीएमएचओ डॉ. गिरधारी लाल मेहरड़ा, एडीएम गुंजन सोनी, सीएमएचओ डॉ. गिरधारी मेहरड़ा, एसडीएम श्रीबिजयनगर प्रियंका व बीसीएमओ डॉ. बीएम शर्मा, तहसीलदार पायाल अग्रवाल, सीआई दिगपाल सिंह आदि भी थे।
अब तक जिले में कोरोना
03 67 67
मौतें हो रोगी ठीक एक्टिव
एडवाइजरी: दुकानों\में ज्यादा संख्या में लोगों को बिल्कुल इकट्ठे न होने दें
कलेक्टर महावीर प्रसाद वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से पूर्व में जारी किए गए निर्देशों के अनुसार सभी कार्यालयों के प्रभारी यह देखेंगे कि कार्य स्थल पर सभी कर्मचारी एवं अन्य आवश्यक रूप से मास्क पहनें हो।
दुकानों में ग्रहाकों के मध्य फिजिकल डिस्टेंस बनाए रखने के साथ-साथ यह भी सुनिशिचत किया जाएगा कि किसी भी स्थिति में एक समय पर दुकानों में अधिक संख्या में लोग इकट्ठे ना हों।
संपूर्ण कार्य स्थलों, आम सुविधाओं एवं मानव संपर्क में आने वाले सभी बिंदुओं जैसे दरवाजे के हैंडल, रेलिंग आदि को बार-बार विसंक्रमित किया जाएगा।
इधर जागरुकता की मिसाल: परिवार को रिश्तेदारों के यहां भेजा, फिर खुद के घर में गया
श्रीगंगानगर की पुरानी आबादी के पटेल नगर निवासी कोरोना पॉजिटिव ने जागरुकता की मिसाल दी। पंजाब के मुक्तसर शहर में धागा फैक्ट्री में काम करने वाला ये व्यक्ति वहां पॉजिटिव मरीज के संपर्क रहा।
चार दिन पूर्व पंजाब से लौटने से पहले परिवार को फोन कर सुचना दी कि उसके पॉजिटिव होने की आशंका है। वे रिश्तेदार में चले जाएं। वह घर पर पर अकेला ही रहेगा।
इस व्यक्ति की पत्नी, बेटा, बहू व बेटी ने प्रशासन को सुचना दी। चार दिन तक वह अकेला घर में रहा। सैंपलिंग करवाने के बाद इधर-उधर घूमने की बजाय घर पर ही रहा।
इस व्यक्ति की गुरूवार रात को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इसे शुक्रवार को जिला अस्पताल में बीती रात को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इसे शुकरवार को जिला अस्पताल में आइसोलेट कर दिया है।
श्रीगंगानगर शहर में बीती रात मिले 6 कोरोना रोगियों में से पंजाब के मुक्तसर से रिटर्न है। वहीं, इंदिरा कॉलोनी निवासी तीन अन्य रोगी एक ही परिवार के है, वे लुधियाना से लौटे हैं। भांभू कॉलोनी निवासी वृध्दा अपनी संक्रमित पौत्र वधु के संपर्क में आने पर कोरोना पॉजिटिव हुई।
ENGLISH
Corona Jaitsar Mandi
Police will monitor persons exposed to infected for the first time in the district, Section 144 imposed, market also closed
Jaitsar
At the same time, neighbors of Quarantine people will also be sworn that they will inform the department on their exit. The situation is likely to be catastrophic if the number of people contacting Corona positive patients before the town is more than 125.
To deal with the apprehensions of this future, the high officials of the District Administration, Police and Health Department jointly visited the town on Friday to take stock of the situation.
Discussion among the officials how to deal with them if emergency conditions are created in future. The administration on Friday closed shops open on Padampur road, one kilometer away from the population of Jaitsar town.
More than 125 names in contact history, due to which there is a possibility of getting more patients
According to officials, 12 people who came in contact with the businessmen got corona virus infection. The names of more than 125 people have been included in the contact history of the businessman and its infected contacts.
The report of the trafficked infected son of his classmate on tuition also came out positive. The businessman's son met many people. Its accountant was also in contact with more than 20 people while playing volleyball at Maghewali Dhani during this period.
The accountant is also positive. The merchant kept on visiting banks and other places. This is expected to increase the corona infection. Samples of 98 contact persons of the merchant have been taken.
Preparations have been made to set up a Covid Care Center in Jaitsar and Sribijayanagar to deal with the situation of growing patients together.
Collector Mahavir Prasad Verma discussed this with the officials of the Health Department. For this, preparations are being made to make CCC in Jaursar's Gaurasaria Dharamshala and Nirankari Bhawan in Srivijayanagar.
So that in case of sudden increase in the number of patients, patients without symptoms can be admitted to CCC and treated. Previously infected quarantines ceased. Due to this, corona infection increased.
Now the contact persons and family members of the infected people should not violate the home quarantine, for this the police will be guarded in front of their homes.
During the official visit, it was revealed that some people are not serious about Corona. Homes tend to roam outside despite being quarantined. On this, Collector Mahavir Prasad Verma directed the officers to take affidavits from the neighbors of the home quarantine that they will inform the department as soon as they come out.
SP Rajan Dushyant instructed the police officers to act vigorously and take action against those who do not apply masks, social distancing and not maintaining home quarantine.
The Collector was also accompanied by SP Rajan Dushyant, CMHO Dr. Girdhari Lal Mehra, ADM Gunjan Soni, CMHO Dr. Girdhari Meharra, SDM Sribijayanagar Priyanka and BCMO Dr. BM Sharma, Tehsildar Paial Agarwal, CI Digpal Singh etc.
Corona so far in the district

03 67 67
मौतें हो रोगी ठीक एक्टिव
चुकी हैं हो चुके हैं। केस हैं।
Advisory: Do not allow large numbers of people to gather in shops
Collector Mahavir Prasad Verma said that as per the instructions issued earlier by the state government, in-charge of all offices will see that all employees and others must wear masks at work place.
Along with maintaining the physical distance between the customers in the shops, it will also be ensured that in any case, a large number of people do not gather in the shops at the same time.
Entire work sites, common facilities and all points of human contact such as door handles, railings etc. will be repeatedly disinfected.
Example of awareness here: sent family to relatives, then went to own house
Corona Positive, a resident of Patel Nagar of the old population of Sriganganagar, gave an example of awareness. This man, working in a thread factory in Muktsar city of Punjab, was in contact with a positive patient there.
Four days ago, before returning from Punjab, he gave a call to the family and informed them that he is likely to be positive. They should move to a relative. He will be alone at home.
This person's wife, son, daughter-in-law and daughter informed the administration. He lived alone in the house for four days. After sampling, he stayed at home instead of moving around.
This person's Corona positive report came on Thursday night. It received a Corona positive report last night at the district hospital on Friday. It has been isolated in the district hospital at Shukarwar.
Returns from Muktsar, Punjab, out of 6 corona patients found last night in Sriganganagar city. At the same time, three other patients of Indira Colony belong to the same family, they have returned from Ludhiana. Vriddha, resident of Bambhu Colony, became corona positive after coming in contact with her infected grandson.
BY RAVINDER



0 Comments: