- पबजी फ्रेंड्स ने पैरंट्स को मारने की धमकी दी, फिर लिंक भेजकर खाते से 1.30 लाख रु. निकाले
परिजन ने ऑनलाइन क्लासेस के लिए 13 साल के बेटे को दिलाया था मोबाइल
पबजी खेलने वाले हो जाए सावधान
हिमाचल प्रदेश में पहली बार पबजी खेलते हुए ठगी का मामला सामने आया है। इस वारदात को 13 साल के बच्चे के साथ गेम खेलने वालो ने ही अंजाम दिया। ठगो ने सोलन निवासी नाबालिग को धमकाया कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो उनके माँ बाप को गोली मार दी जाएगी। इससे डरे बच्चे ने ठगों द्वारा भेजे लिंक पर क्लिक किया और उन्हें ओटीपी बता दिया। इस तरह एक महीने में अकाउंट से 1.30 लाख रुपए निकाल लिए गए।
पैरंट्स को पता न चले इसलिए बच्चा मैसेज और ओटीपी भी डिलीट करता रहा। इस मामले में सोमवार को बच्चे के पैरंट्स ने पुलिस में शिकायत दी है। एसपी सोलन अभिषेक यादव ने कहा कि ठगी के मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार ऑनलाइन क्लास चलने के कारण मां ने बेटे को फोन दिया था ताकि पढ़ाई कर सके। वह पबजी खेलने लगा उसके साथ ही पबजी खेलने वाले कुछ ठगो ने उसे धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया। कुछ दिन पहले पेरेंट्स पैसे निकलने एटीएम गए तो उन्हें कुछ शक हुआ। डिटेल निकालने पर उन्हें इसका पता चला। इसके बाद बेटे ने पेरेंट्स को ठगी की पूरी जानकारी दी।
2. सेक्स रैकेट चलाने वाली सोनू पंजाबन को 24 साल की सजा
दिल्ली समेत देश के कई राज्यों मैं सेक्स रैकेट चलाने वाली गीता अरोड़ा उर्फ़ सोनू पंजाबन को दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने 24 साल की सजा सुनाई है। उसके सहयोगी संदीप को 20 साल की सजा दी है। दोनों को 12 साल की नाबालिग को जबरन देह व्यपार में धकेलने और रेप करने के आरोप में यह सजा मिली। सोनू पर 64 हजार व संदीप पर 65 हजार रु का जुर्माना भी लगाया गया है। कोर्ट ने पीड़ित को 7 लाख रु. देने का फरमान भी सुनाया है।
नाबालिग लड़की से देह व्यापार कराने का यह मामला साल 2014 में दिल्ली के नजफगढ़ थाने में दर्ज हुआ था।


0 Comments: