HINDI
अभी तो सिर्फ यह मानकर बचाव कीजिए कि कोरोना हवा में है
![]() |
डॉ. रणदीप गुलेरिया निदेशक, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान ( एम्स ), दिल्ली |
कोरोना: वायरस हवा में है या नहीं, है तो कहां और कितनी देर हवा में रह सकता है इस पर वैज्ञानिकों के अलग-अलग मत हैं। विशव स्वास्थ्य संगठन ( डब्ल्यूएचओ ) के वैज्ञानिक भी इस पर अध्ययन कर रहे हैं।
हालांकि कुछ वैज्ञानिकों का मत है कि यह हवा में भी हो सकता है और यदि इसमें थोड़ी भी सच्चाई है तो इस वायरस से बचाव रखना ही सबसे बड़ी चुनौती है। हवा में हो सकता है यह मानकर अपना बचाव करना चहिए।
दरअसल जब कोई कोरोना संक्रमित व्यक्ति जिसमें लक्षण हों और वह खांसता या छींकता है और यदि वह थोड़ी देर के लिए भी मास्क खोलता है और खुले में रहता है तो उसके मुंह-नाक से निकलने वाले ड्रॉप्लेट्स कुछ दूर और कुछ देर तक हवा में रह सकते हैं।
खांसने या छींकने पर मुंह या नाक से निकलने वाले ड्रॉप्लेट्स का आकार पांच माइक्रोन या इससे ज्यादा का हो तो ये एक से दो मीटर तक जाने के बाद ही सतह या जो वस्तु आसपास होगी उस पर गिर जाते हैं।
ऐसी स्थिति में यदि आप किसी भी व्यक्ति से दो मीटर की दूरी बना कर रखते हैं और मास्क पहने रहते हैं तो कम से कम एयरबॉर्न कोरोना का खतरा तो नहीं रहता है। लेकिन यदि सतह पर पड़े ड्रॉपलेट्स को आप छू लेते हैं और उसके बाद मुंह, नाक या आंख छूते हैं तो इससे संक्रमण का खतरा बना रह सकता है।
कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि कई बार ड्रॉपलेट का आकार पांच माइक्रोन से छोटा या दो माइक्रोन भी होता है। ये ड्रॉपलेट बहुत हल्के होने की वजह से हवा में पांच से छह मीटर तक भी जा सकते हैं और कुछ घंटे तक हवा में भी रह सकते हैं।
यदि कमरा बंद हो और एयरकंडीसन चल रहा हो तो वायरस के कण पांच से छह घंटे तक भी हवा में रह सकते हैं। इस पर अभी मतभेद है कि इस तरह से वायरस, कितने फीसदी तक संक्रमण का खतरा बड़ा सकते हैं।
pjob380@gmail.com
लक्षण बिना वाले मरीजों से एयरबॉर्न डिजीज होने का खतरा नहीं के बराबर होता है क्योकि ये खाँसते - छीकते नहीं हैं। लेकिन यदि लक्षण हो और वे कमरे में खांसते -छीकते हैं तो ड्रॉपलेट हवा में आ जाते हैं।
इसके बाद यदि कोई व्यक्ति उस कमरे में बाहर से आ गया तो उसे संक्रमण का खतरा हो सकता है। इसलिए कमरे में बाहर से अंदर और अंदर से बाहर हवा आने-जाने की व्यवस्था होनी चाहिए।
एसी का इस्तेमाल हो रहा है तो एग्जॉस्ट जरूर चलते रहना चहिए और यदि संभव हो तो ऑफिस में एयरकंडीशन से बचना चहिए, खासकर सेंट्रलाइज्ड एयरकंडीशन। अंदर की हवा बाहर जाती रहती है तो इससे कमरे के अंदर संक्रमण का खतरा कम हो जाता है।
कहीं भी यह डेटा नहीं है जो सही तरीके से यह बता पाए कि एयरबॉर्न की स्थिति में किस तरह के कोरोना मरीज ज्यादा खतरनाक होते हैं।
हालांकि कुछ डेटा यह कहते हैं कि प्री-सिम्टोमेटिक मरीज से 40 फीसदी, बिना लक्षण वाले मरीजों से 10 फीसदी और बाकी 50 फीसदी लक्षण वाले मरीजों से खतरा रहता है।
यह अलग-अलग लोगो का अलग-अलग एनालिसिस है। विशव स्वास्थ्य संगठन इस पर अभी अध्ययन कर रहा है कि कोरोना एयरबॉर्न है तो कितना और किस तरह तरह के मरीजों का इसमें कितना योगदान है।
( ये लेखक के अपने विचार है )
pjob380@gmail.com
ENGLISH
Just then just save it by assuming that corona is in the air
![]() |
Dr.Randeep Guleriya Director of all India medical sciences |
Corona: whether or not the virus is in the air, scientists have different opinions on where and how long it can stay in the air. Scientists from the world health organization (who) are also studying on this.
While some scientists are of the opinion that this can happen in the air, even if it's a little real, the greatest challenge is to protect the virus. Supposing that you might be in the air, you should guard yourself.
In fact, when a corona infected person who has symptoms and coughs or sneezes, and if he does a mask and remains in the open, he can stay away from the nose and mouth dropplates, some time away.
When coughs or sneezes, the mouth or nose drawer is of five microns or more, they fall on the surface or something that is happening around once it has gone from one to two metres.
In such a situation, if you're keeping a distance of two meters from anyone and wearing a mask, there's no danger of at least airborne coronone. However, if you touch droplets on the surface and then touch your mouth, nose, or eyes, it can be a threat to infection.
Some scientists believe that droplet is sometimes smaller than five microns or even two microns. These droplet can range from five to six metres in air because of being too light and can remain in air for a few hours.
If the room is locked and airconditioning is running, then the virus particles can stay in the air for five to six hours. There is still a difference of opinion as to how much of the viruses, in this way, can increase the risk of infection.
pjob380@gmail.com
Asymptomatic patients are less likely to do airborne disease as they do not cough or sneeze. However, if the symptoms are and they coughs and sneezes in the room, droplets get into the air.
Next, if someone enters the room, he or she is at risk of infection. The room should, therefore, be properly ventilated from outside and from inside.
While using ac, the August should continue to move, and avoid aircondition in the office, especially concentrated aircondition, if possible. If the inside air is allowed to pass, it reduces the risk of infection inside the room.
No data can be used to tell exactly what types of corona patients are more dangerous in airborne situations.
However, some data say that the pre - symptomatic patient is a threat to 40 per cent, 10 per cent of patients with no symptoms and 50 per cent of the symptoms.
This is the different analysis of different people. The world health organization is still studying the role of corona aeroborne, how much and how many patients have contributed to it.
We have used the fact that we have no other than
( And the author has his own opinion.)
BY RAVINDER

0 Comments: