अमेरिका : मास्क न पहनने की जिद, 18 राज्य रेड जोन में
अमेरिका में 24 घंटे में 75600 मरीज मिले, भारत - ब्राजील में मिलाकर भी इतने इतने नहीं आए
![]() |
|
अमेरिका में कोरोना पर निंयत्रण कठिन होता जा रहा है। यहां पिछले एक महीने में 11 बार रोजाना मरीजों की संख्या का रिकॉर्ड टूटा है। यहां 24 घंटे में 75,600 मरीज मिले हैं, जो कि सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित अन्य दो देशों ब्राजील और भारत के कुल नए मरीजों से भी ज्यादा हैं। ब्राजील में 24 घंटे में 33359 और भारत में 34820 मरीज आए हैं। हालत बिगड़ने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने केलिफोर्निया, फ्लोरिडा, टेक्सास समेत 18 राज्यों को रेड जोन घोषित कर दिया हैं। यहां रेड जोन का मतलब है- 1 लाख लोगो पर रोजाना कम से 100 नए मरीज। सूत्रों के मुताबिक इस बारे में व्हाइट हाउस ने पिछले हफ्ते एक रिपोर्ट भी तैयार की थी। यह रिपोर्ट जारी नहीं की गई। इसमें कहा गया है की कई राज्यों ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन नहीं किया। लोग घरो में रहना पसंद नहीं कर रहे। वे मास्क भी नहीं लगा रहे हैं। इसलिए कोरोना तेजी से फैलता जा रहा है। इन राज्यों को कोरोना की रोकथाम के नियमो का सख्ती से पालन करना चहिए। अमेरिका में अब तक 37,71,101 मरीज मिले हैं। जबकि 1,42,080 मौतें हुई हैं।
ट्रम्प बोले -मास्क लगाने का आदेश नहीं दूंगा: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वे कोरोना से बचाव के लिए लोगो को मास्क पहनने का आदेश नहीं देंगे। लोगों को आजादी मिलनी चहिए। उधर कैलिफोर्निया में स्कूलों में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।
................................................................................................................................................................................................
ईरान : राष्ट्रपति का दावा- देश में ढाई करोड़ कोरोना मरीज होंगे
ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि उनके देश में करीब ढाई करोड़ लोग कोरोना संक्रमित होंगे। रूहानी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय के एक नए अध्ययन में इसका खुलासा हुआ है। सरकार चाहती है कि लोग महामारी के खतरे को गंभीरता से समझें, अन्यथा आगे ईरान मैं 3.5 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित होंगे। पिछले 150 दिन के हालात यही संकेत देते हैं। अभी तक जारी आंकड़े के मुताबिक ईरान में 2,71,606 मरीज मिले हैं। जबकि 13979 मौतें हुई हैं।
...........................................................................................................................................................................................................
ऑस्ट्रेलिया : विक्टोरिया में राहत, नए मरीजों में 5 दिन से गिरावट
ऑस्ट्रेलिया में हॉटस्पॉट बन चुके विक्टोरिया में नए मरीजों की संख्या में अचनाक गिरावट आई है। शनिवार को यहां 217 मरीज मिले, जो पिछले पांच दिनों में सबसे कम है। ये शुक्रवार को मिले 428 मरीजों के करीब आधे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि नए आंकड़ों से कुछ राहत मिली है, लेकिन मेलबर्न में 6 हफ्ते से जारी लॉकडाउन आगे भी रहेगा। यहां के 31 उपनगरों में सख्ती बरती जा रही है। ऑस्ट्रेलिया में कोरोना के अब तक 11,441 मरीज मिले हैं। जबकि 118 मौतें हुई हैं।
............................................................................. ........................................................................................................

0 Comments: